मध्य प्रदेश में बदली छाने से गर्मी से राहत

भोपाल, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बुधवार सुबह आसमान में हल्की बदली छाई रही, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान भी बादलों ने गर्मी से राहत दिलाई थी। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान इंदौर, होशंगाबाद और जबलपुर में कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं।

मध्य प्रदेश में तापमान में बदलाव जारी है। राजधानी भोपाल में बुधवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री, इंदौर में 21 डिग्री, ग्वालियर में 21.4 डिग्री और जबलपुर में 24़1 सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री, इंदौर में 38.2 डिग्री, ग्वालियर में 40 डिग्री और जबलपुर में 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493