मैं स्ट्रगलर रही हूं : नेहा धूपिया

मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘जूली’, ‘क्या कूल हैं हम’, ‘देल्ही हाइट्स’ और ‘फंस गए रे ओबामा’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं पूर्व मिस इंडिया और अभिनेत्री नेहा धूपिया का कहना है कि वह हमेशा से ‘स्ट्रगलर’ रही हैं।

यह पूछे जाने पर कि उन्होंने अब तक जो फिल्में की हैं, क्या उनसे संतुष्ट हैं? नेहा ने जवाब में आईएएनएस से कहा, “मैं अपने काम से बहुत संतुष्ट हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं ऐसे लोगों में से हूं जो किसी बात पर पछताते नहीं हैं। मैंने अब तक जो किया, मुझे उस पर गर्व है। सभी जद्दोजहद करते हैं और मैं भी स्ट्रगलर हूं।”

नेहा ने कहा कि उन्होंने काफी समय से फिल्में नहीं की हैं लेकिन वह अपनी जिंदगी में काफी व्यस्त हैं।

नेहा आगामी टेलीविजन शो ‘एमटीवी रोडीज एक्स 4’ में निर्णायक के रूप में नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493