उज्जैन, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में पहली पेशवाई के साथ सिंहस्थ कुंभ मंगलवार से शुरू हो गया है। इस आयोजन स्थल पर बने दत्त अखाड़ा क्षेत्र में 131 फुट ऊंचा त्रिशूल स्थापित किया गया है, जो हर किसी के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दत्त अखाड़ा क्षेत्र में स्थापित इस त्रिशूल का मंगलवार को पूरे विधि-विधान के साथ पूजन किया।
त्रिशूल की स्थापना से जुड़े सूत्र ने बताया कि त्रिशूल का निर्माण बजाज कम्पनी के सहयोग से हुआ है। यह त्रिशूल लगभग सात टन वजनी है और स्टेनलेस स्टील का बना हुआ है। इस त्रिशूल के साथ डमरू भी बंधा हुआ है। त्रिशूल नासिक में बनाया गया है। इस त्रिशूल पर कुल 20 लाख रुपये का खर्च आया है।
dharmpath.com dharmpath