आईएस अफगानिस्तान में अपनी ताकत बढ़ा रहा : रूस

मास्को, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस का कहना है कि आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) अफगानिस्तान में अपनी ताकत बढ़ा रहा है और यह भविष्य में अपने विस्तार के लिए इसे एक गढ़ के रूप में इस्तेमाल करने की फिराक में है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि अफगानिस्तान में हाल में हालात खराब हुए हैं। बड़े शहरों में तालिबान के आक्रामक हमले बढ़े हैं। साथ ही आईएस का प्रभाव भी बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि आईएस अफगानिस्तान में अपनी शक्ति बढ़ा रहा है, लेकिन इस मामले में उसका रवैया बिल्कुल शांत है। वह किसी बड़ी कार्रवाई के फिराक में है।

रूसी अधिकारी ने कहा कि आईएस अफगान और अमेरिकी सेनाओं से लड़कर अपने संसाधन बर्बाद नहीं करना चाहता है, क्योंकि वह अपने विस्तार के लिए अफगनिस्तान को एक अड्डे के रूप में इस्तेमाल करने की ताक में है।

उन्होंने यह भी कहा कि तालिबान ने वार्ता के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

रूसी अधिकारी काबुलोव ने कहा, “तालिबान वार्ता के मूड में नहीं दिख रहा है, वे सिर्फ लड़ने पर उतारू हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493