मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। संगीतकार शेखर रवजियानी के लिए वह पल बहुत-ही खास था, जब उन्हें पहली बार अपने पिता हसमुख रवजियानी के साथ मंच साझा करने का मौका मिला। संगीकार ने कहा कि उस पल को वह जीवन भर याद रखेंगे।
फिल्म ‘नीरजा’ के साथ अभिनय के क्षेत्र में कदम रख चुके शेखर ने ट्विटर पर अपना अनुभव साझा किया और उस पल की एक तस्वीर भी पोस्ट की।
शेखर ने ट्विटर पर लिखा, “मैंने कल रात अपने गुरु, सुपरस्टार, पिता के साथ पहली बार मंच साझा किया।”
उन्होंने कहा, “यह ऐसा पल था जो हमेशा याद रहेगा। यादें हमेशा याद आएंगी।”
dharmpath.com dharmpath