बिहार : पूर्ण शराबबंदी के समर्थन में ‘रन फॉर प्रोहिबिशन’

पटना, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में शराबबंदी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पटना में 10 अप्रैल को एक दौड़ आयोजित की जा रही है। इस दौड़ ‘रन फॉर प्रोहिबिशन’ में 14 वर्ष से ज्यादा उम्र के महिला-पुरुष भाग ले सकेंगे।

पटना प्रमंडल के आयुक्त आनंद किशोर ने बुधवार को बताया कि श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति द्वारा 10 अप्रैल को सुबह 6.30 बजे ‘रन फॉर प्रोहिबिशन’ का आयोजन किया गया है। यह दौड़ आर ब्लॉक के पास मिलर स्कूल से प्रारंभ होकर गांधी मैदान में समाप्त होगी। इसमें 14 वर्ष से ऊपर की उम्र के लोग भाग ले सकते हैं। कुल 120 पुरस्कार के तौर पर डेढ़ लाख रुपये की राशि वितरित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि दौड़ में भाग लेने के लिए उम्र की चार श्रेणियां बनाई गई हैं। ए श्रेणी में 14-21 वर्ष, बी श्रेणी में 21-35 वर्ष, सी श्रेणी में 35-50 वर्ष तथा डी श्रेणी में 50 वर्ष से ऊपर के महिला व पुरुष भाग ले सकेंगे। प्रत्येक श्रेणी में भाग लेने वाले पांच-पांच लोगों को पुरस्कार दिए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493