नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए 15 अप्रैल से लागू होने जा रही दूसरे चरण की महत्वाकांक्षी सम-विषम योजना में महिलाओं और स्कूली छात्रों को ले जाने वाली कारों को छूट दी जाएगी।
दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी।
राष्ट्रीय राजधानी में 15 दिनों के लिए दूसरे चरण की सम-विषम योजना 15 अप्रैल से लागू की जाएगी। प्रदूषण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह योजना पहली बार शहर में इस साल पहली से 15 जनवरी तक लागू की गई थी।
दिल्ली सरकार पहले ही यह घोषणा कर चुकी है कि दूसरे चरण में सीएनजी वाहनों को इन प्रतिबंधों से दूर रखा जाएगा।
dharmpath.com dharmpath