लंदन, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। कनाडा के मिलोस राओनिक और आस्ट्रेलिया के निक किर्जियोस ने 13 जून से 19 जून के बीच होने वाली क्वींस क्लब टेनिस चैम्पियनशिप में खेलने की पुष्टि कर दी है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, 12वीं वरीयता प्राप्त राओनिक और शीर्ष 20 खिलाड़ियों में शुमार किर्जियोस ब्रिटेन के एंडी मरे, स्पेन के राफेल नडाल और स्विट्जरलैंड के स्टानस्लास वावरिंका के साथ इस टूर्नामेंट में खेलेंगे।
टूर्नामेंट की वेबसाइट के मुताबिक, राओनिक ने कहा है, “क्वीन क्लब में वापस आने के लिए मैं काफी उत्सुक हूं।”
उन्होंने कहा, “टूर्नामेंट का माहौल और संगठन काफी प्रभावी है और यहां कोर्ट भी काफी शानदार है। यहां ग्रास कोर्ट हैं जहां मैंने अच्छे परिणाम दिए हैं। मेरा मानना है कि मैं इस साल इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करुं गा।”
हाल ही में शीर्ष 20 खिलाड़ियों में जगह बनाने वाले किर्जियोस ने कहा, “मैंने यहां अच्छे परिणाम हासिल किए हैं। मुझे यहां और अच्छे परिणाम की उम्मीद है। आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी यहां हमेशा अच्छा खेलते आए हैं।”
dharmpath.com dharmpath