मारुति सुजुकी डेजर्ट स्टॉर्म-2016 दूसरे दिन पहुंची बीकनेर

बीकानेर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की एक सबसे लंबी और चुनौती भरी मोटरस्पोर्ट रैली अपने दूसरे दिन बीकानेर पहुंच गई है। डेजर्ट स्टॉर्म रैली के दूसरे चरण की गिनती सबसे लंबे रास्तों में होती है। इसकी कुल दूरी लगभग 160 किलोमीटर है।

जयपुर के अभिषेक मिश्रा ने अपने नेविगेटर पीवी श्रीनिवास मूर्ति के साथ 04:34:32 घंटों में यह दूरी तय कर श्रेणी में बढ़त बनाए रखी है।

दूसरे दिन की समाप्ति पर अव्वल स्थान कायम रखने में कामयाब अभिषेक ने बताया, “रैली के दूसरे दिन भी अव्वल स्थान कायम रखना हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। मेहनत और पसीना रंग लाया, लेकिन मंजिल अभी बहुत दूर है। जीत की ओर धीर-धीरे बढ़ना तो अभी शुरू हुआ है। फिर भी हम दूसरे स्थान से अपने फासले को लेकर संतुष्ट हैं। हर दिन एक नई पहेली, नई चुनौतियां सामने आती हैं। हम भी तैयार हैं कि जब जैसी चुनौती हो स्वीकार करेंगे। बाकी समय बताएगा।”

एक्स्ट्रीम बाइक कैटेगरी में रैली रेसर सी.एस. संतोष ने 04:14:40 घंटों में यह दूरी तय कर पहले दिन की बढ़त बरकरार रखी।

आयोजन के दूसरे चरण में एंड्योर श्रेणी के मोटरिस्टों ने टाइम डिस्टेंस फॉर्मेट में एक्स्ट्रीम टीम के बराबर दूरी तय की। सबसे आगे एस.के. अजगर अली और उनके नेविगेटर एम.के. मोहम्मद मुस्तफा रहे।

एक्स्प्लोर कैटेगरी में दूसरे दिन भी सचिन सिंह ने एम. प्रकाश के साथ पहला स्थान बरकरार रखा। कल (गुरुवार) को रैली के प्रतिभागियों का जैसलमेर का सफर होगा। पल-पल बनते-बिगड़ते रेतीले टीलों से गुजरते प्रतिभागियों के इस सफर के अधिक कठिन होने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493