कैंसर से जंग जीतने वाली 3 बच्चियों की तस्वीर हुई वायरल

इन बच्चियों में सबसे बड़ी आठ वर्षीय रियान फ्रैंकलिन, छह वर्षीय एंसिली पीटर्स और पांच वर्षीय राइली हगी हैं।

अमेरिका के ओक्लाहोमा प्रांत की फोटोग्राफर लोरा स्कैंटलिंग और क्रिस्टी गोडजर ने इन बच्चियों से पहली बार साल 2014 में एक स्टूडियो सेशन के दौरान मुलाकात की थी। उस समय यह तीनों अलग-अलग प्रकार के कैंसर रोगों से जूझ रही थीं।

फोटोग्राफर लोरा ने ही पहली बार इन बच्चियों की तस्वीर खींची थी। जब इनको पता चला कि इन तीनों बच्चियों के परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, तो उन्होंने इस साल की शुरुआत में एक बार फिर इन परिवारों को एक साथ इकट्ठा किया।

लोरा ने बताया, “हमने निर्णय लिया कि इन तीनों बच्चियों की पुरानी तस्वीर के साथ ही नई तस्वीर खींचनी चाहिए ताकि लोगों को पता चले कि अब वह कितना बदल चुकी हैं। इन तीनों ने अपने कैंसर उपचार के दौरान बहुत हिम्मत दिखाई, और अब यह पूरी तरह स्वस्थ हो चुकी हैं।”

लोरा इन तस्वीरों के लिए उस वक्त प्रेरित हुई थीं, जब उनके सौतेले पिता फेफड़ों का कैंसर से जूझ रहे थे। वह ऐसा मार्ग तलाश रही थीं, जिससे तस्वीरों के माध्यम से कैंसर और कैंसर पीड़ितों के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493