जापान में रक्षा बल का विमान लापता

टोक्यो, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। जापान में वायु आत्म-रक्षा बल (एएसडीएफ) का एक विमान बुधवार को कागोशिमा प्रांत में लापता हो गया। विमान में 6 लोग सवार थे।

सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने बताया कि यू-125 विमान ने कागोशिमा प्रांत के कनोया शहर के हवाई अड्डे से स्थानीय समयानुसार अपरान्ह 1.15 बजे उड़ान भरी थी। कुछ ही देर के बाद अपरान्ह 2.35 बजे विमान लापता हो गया।

एएसडीएफ ने इस लापता विमान की तलाश के लिए हेलीकॉप्टरों को भेजा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493