जेल में बंद इजरायल के पूर्व राष्ट्रपति की अपील खारिज

कात्सव (70) इजरायल के आठवें राष्ट्रपति हैं। उन्हें सजा का दो तिहाई जेल में गुजारने के बाद रिहा करने की बात कही गई। वे साल 2000 से 2007 के बीच इजरायल के राष्ट्रपति थे।

उन्हें साल 2011 में अपने अधीनस्थ महिला कर्मचारियों से दुष्कर्म के दो मामलों, अन्य महिलाओं का यौन उत्पीड़न और न्याय प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने का दोषी करार दिया गया था। उन्हें सात वर्षो की सजा सुनाई गई थी। मध्य इजरायल की एक जेल में वह सजा काट रहे हैं।

कारा सेवा के एक प्रवक्ता ने कहा कि सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को मिलाकर बनी एक तीन सदस्यों की समिति तथा सरकार के दो प्रतिनिधियों ने सुनवाई के बाद उनकी अपील खारिज कर दी।

कुल 20 पन्नों की एक रिपोर्ट में समिति ने कहा कि कात्सव ने न तो अपने अपराध की जिम्मेदारी ली और न ही पुनर्वास के लिए राजी हुए।

पैनल ने कहा, “उन्होंने पीड़िता के प्रति न पश्चात और न ही सहानुभूति दिखाई और खुद को एक पीड़ित बताते हुए अपने इस हालात के लिए दूसरों पर आरोप लगाया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493