उमा भारती ने जल फिल्म समारोह का किया उद्घाटन

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने बुधवार को नई दिल्ली में वाटर एक्सपो-2016 में जल फिल्म समारोह का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर भारती ने कहा कि देश की तरक्की और समृद्धि के लिए जल संसाधन महत्वपूर्ण है और फिल्मों के जरिए कारगार तरीके से जल संरक्षण का संदेश दिया जा सकता है। भारती ने कहा कि लोगों के हित के लिए ऐसी फिल्में देश के कोन-कोने में दिखाई जानी चाहिए।

फिल्म समारोह जल सप्ताह 2016 समारोह के हिस्से के रूप में जल संसाधन नदी विकास तथा गंगा संरक्षण मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक प्रतिष्ठान जल तथा विद्युत सलाहकार सेवा (वैपकॉस) लिमिटेड द्वारा किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493