पटना, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य स्थानों पर गुरुवार सुबह तेज धूप रही। पटना का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने तथा तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं।

पटना में गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
राज्य के अन्य शहरों में पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री तथा गया का 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले यानी बुधवार को पटना में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री, गया में 41.3 डिग्री तथा पूर्णिया में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath