दिल्ली में तेज धूप

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह तेज धूप के साथ हुई। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में आंशिक बदली के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया, “गुरुवार सुबह धूप रही। हालांकि शाम तक बदली छाने की उम्मीद है। दोपहर या फिर शाम के समय हल्की बारिश या फिर गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।”

दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 64 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि दृश्यता 2,000 मीटर रही।

दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493