बिहार में जीप और ट्रक की टक्कर, 4 की मौत

मुजफ्फरपुर, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुजफरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के यात्रियों से भरी एक जीप और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

अहियापुर के थाना प्रभारी चितरंजन ठाकुर ने बताया कि जीप मुजफ्फरपुर से सवारी लेकर सीतामढ़ी जा रही थी, तभी झपहा गांव के समीप जीप पर से चालक का नियंत्रण हट गया और यह सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा कर पलट गई। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही जीप चालक सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493