नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। एशियन कप क्वालीफायर प्लेऑफ-2019 के पहले मुकाबले में भारत का सामना लाओस से होगा।
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
कुआलालम्पुर में गुरुवार को प्लेऑफ मुकाबलों के लिए ड्रॉ निकाला गया। भारत को 10 टीमों के साथ पॉट-बी में रखा गया था।
भारत को 2 जून को पहले लाओस में खेलना है और फिर सात जून को उसे अपने घर में लाओस का सामना करना है।
एआईएफएफ की विज्ञप्ति में कहा गया है कि ये मैच कहां होंग, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है।
भारत अगर लाओस को हराने में सफल रहा तो वह फाइनल क्वालीफायर मुकाबलों के लिए योग्य हो जाएगा।
एशियन कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में होना है।
dharmpath.com dharmpath