‘तीनों खान’ संग काम का अनुभव अलग और मजेदार : अनुष्का

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। शाहरुख खान और आमिर खान के साथ काम कर चुकीं और जल्द की सलमान खान के साथ ‘सुल्तान’ में नजर आने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कहा कि बॉलीवुड के ‘तीनों खान’ के साथ काम करना अलग और मजेदार है। इसके अलावा, उन्हें उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला।

अनुष्का ने शाहरुख अभिनीत ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा और इसके बाद उन्होंने ‘बदमाश कंपनी’, ‘बैंड बाजा बारात’ और ‘पटियाला हॉउस’ जैसी फिल्मों के काम किया।

उन्होंने बॉलीवुड के ‘बादशाह’ के साथ ‘जब तक है जान’ में काम किया।

अभिनेत्री ने आमिर के साथ ‘पीके’ में काम किया और अब वह ‘सुल्तान’ में पहलवान की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

बॉलीवुड के ‘तीनों खान’ के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर अनुष्का ने आईएएनएस से एक ईमेल साक्षात्कार में कहा, “वे सभी अलग हैं और उनके साथ काम करना मजेदार है। आपको उनसे बहुत-कुछ सीखने को मिलेगा। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उन सभी के साथ काम करने का मौका मिला है।”

अनुष्का 7अप निंबूज मसाला सोडा की ब्रांड एंबेसडर है, इसकी टैगलाइन ‘असली नींबू मार के’ है।

गर्मियों के कारण पहले ही तापमान बढ़ रहा है, वहीं अनुष्का ने कहा कि उन्हें हमेशा ताजा पेय पसंद रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493