मानहानि मामले में केजरीवाल को जमानत

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पांच अन्य को मानहानि के एक मामले में गुरुवार को एक अदालत से जमानत मिल गई।

मानहानि का यह आपराधिक मुकदमा केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने केजरीवाल व आम आदमी पार्टी (आप) के अन्य नेताओं पर दायर किया था।

निचली अदालत ने केजरीवाल तथा आप नेता कुमार विश्वास, आशुतोष, संजय सिंह, राघव चड्ढा व दीपक वाजपेयी को जमानत दे दी।

केजरीवाल तथा अन्य नेताओं को सात अप्रैल को अदालत के समक्ष पेश होने के लिए मार्च में सम्मन जारी किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493