5 जुड़वां बच्चियों की देखभाल के लिए नोडल अधिकारी तैनात

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निर्देश पर राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने इन बच्चियों के बेहतर इलाज में मदद के लिए दो अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी सौपी गई है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशिला साहू ने इन अधिकारियों को बच्चियों के परिजनों से लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

विभाग द्वारा नोडल अधिकारी के रूप में राज्य संसाधन केंद्र के संचालक एस.के.चौबे और रायपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पांडेय को दायित्व सौंपा गया है। ये अधिकारी एम्स के अधीक्षक डॉ. अजय दानी के सम्पर्क में हैं।

गौरतलब है कि बीती रात इन बच्चियों को रक्त की आवश्यकता होने पर उनके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकरियों द्वारा रक्त का इंतजाम भी किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशिला साहू ने इन बच्चियों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493