चीन में मियाओ लोगों के वेलेंटाइन डे की तैयारियां शुरू

इस दौरान मियाओ जनजाति की महिलाएं परंपरागत रूप से स्थानीय पुरुषों को भोजन परोसती हैं। उनका नाच-गाकर मनोरंजन करती हैं।

स्थानीय सरकार ने गुरुवार को बताया कि गुइझू प्रांत की ताइजिायंग काउंगी में से 168,000 स्थानीय लोगों में से 97 प्रतिशत मियाओ जनजाति के हैं। ये लोग तीन दिवसीय परेड और संगीत (सिस्टर्स डे) का आयोजन करेंगे, जो 19 अप्रैल से शुरू हो रहा है। ‘सिस्टर्स डे’ मियाओ लोगों का सर्वाधिक महत्वपूर्ण अवकाश है।

यह एक प्रेमी जोड़े की प्राचीन कथा पर आधारित है। यह जोड़ा अपने परिजनों और जनजाति प्रमुखों के विरोध के बावजूद एकसाथ रहता था। लड़की छुपकर अपने प्रेमी को एक कटोरा चावल देती थी, जिसे सिस्टर्स राइस कहा जाता है।

यह अवकाश मियाओ लोगों के प्राचीन जीवन को दर्शाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493