अन्नाद्रमुक ने तमिलनाडु में 2 और उम्मीदवार बदले

चेन्नई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु की सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने 16 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को दो और उम्मीदवारों को बदल दिया है।

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक की महासचिव जयललिता ने यहां जारी एक बयान में कहा कि पेनागराम और वेपन्नाल्ली निर्वाचन क्षेत्रों के लिए पहले घोषित उम्मीदवारों के स्थान पर कम्रश: के.पी. मुनुस्वामी और ए.वी.एम. मधु उर्फ हेमनाथ अन्नाद्रमुक उम्मीदवार होंगे।

अन्नाद्रमुक ने सोमवार को तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में से 227 के लिए और पुदुच्चेरी की सभी 30 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।

इसके बाद से अगले दो दिनों में जयललिता तमिलनाडु के आठ उम्मीदवार और पुदुच्चेरी के तीन उम्मीदवार बदल चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493