कंगना ने रितिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने गुरुवार को रितिक रोशन के खिलाफ निजी ईमेल्स और तस्वीरों के गलत इस्तेमाल के लिए शिकायत दर्ज कराई है। ये तस्वीरें उस समय की हैं, जब वे साथ थे।

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने गुरुवार को रितिक रोशन के खिलाफ निजी ईमेल्स और तस्वीरों के गलत इस्तेमाल के लिए शिकायत दर्ज कराई है। ये तस्वीरें उस समय की हैं, जब वे साथ थे।

कंगना के वकील ने मुंबई पुलिस आयुक्त को रितिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए लिखा है।

पुलिस प्रशासन को भेजे गए पत्र की एक प्रति आईएएनएस के पास है।

पत्र में लिखा है, “मेरी मुवक्किल कंगना रनौत को लगता है कि मिस्टर रितिक रोशन मेरी मुवक्किल की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए उनके बेहद निजी और गुप्त ईमेल्स के साथ ही तस्वीरों आदि का दुर्भावनापूर्ण तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं जो उन्होंने उनके साथ रहने के दौरान एकत्रित की थीं।”

वकील ने साथ ही कहा कि उनकी मुवक्किल “प्राथमिकी के रूप में एक उचित शिकायत दर्ज कराने के अधिकार को सुरक्षित रख रही हैं, इसी बीच आपसे प्रार्थना है कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई करें।”

कंगना और रितिक के बीच मतभेद 2016 की शुरुआत में प्रारंभ हो गए थे। कंगना से उन खबरों पर प्रतिक्रिया करने को कहे जाने पर कि उन्हें रितिक के कहने पर ‘आशिकी 3’ से निकाला गया है, उन्होंने सांकेतिक तौर पर उन्हें ‘मूर्ख एक्स’ कहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493