एक सर्वेक्षण के मुताबिक, चीन में ऑनलाइन बिक्री साल 2017 में होने वाली कुल बिक्री का 16 फीसदी हो सकती है, जो साल 2014 के 10 फीसदी से ज्यादा है।
क्रेडिट सुईस तथा वैश्विक बाजार शोध कंपनी निल्सन द्वारा संयुक्त तौर पर किए गए सर्वेक्षण का यह छठा साल है, जो नौ अर्थव्यवस्थाओं में 16 हजार लोगों से आमने-सामने किए गए साक्षात्कार पर आधारित है।
सर्वेक्षण के मुताबिक, चीन की अर्थव्यवस्था को लेकर चिंताओं के बावजूद देश के उपभोक्ता अपने वित्तीय भविष्य को लेकर आश्वस्त हैं और मुद्रास्फीति का कम दबाव महसूस कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath