रायपुर, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने चीन यात्रा के प्रथम पड़ाव में हेनान प्रांत के औद्योगिक शहर जेंगहोउ का दौरा किया, जहां चीन सरकार और हेनान की प्रांतीय सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों तथा भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने विमानतल पर डॉ. सिंह का आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ सरकार का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी चीन के दौरे पर है। चीन सरकार और हेनान की प्रांतीय सरकार के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जेंगहोउ के औद्योगिक तथा शहरी अधोसंरचना विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि विकास के विभिन्न क्षेत्रों में नवीन संभावनाओं के अध्ययन की ²ष्टि से जेंगहोउ का दौरा काफी महत्वपूर्ण रहा।
डॉ. सिंह और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रतिनिधिमंडल को हेनान प्रांत के विदेशी मामलों के कार्यालय के उप महानिदेशक गुओ जूनफेंग और भारतीय दूतावास के अधिकारी बी.बी. भास्कर तथा चित्रा और हेनान सरकार के अधिकारियों ने प्रांत और शहर की विकास गतिविधियों की जानकारी दी।
उन्होंने मुख्यमंत्री को वहां के औद्योगिक और शहरी अवसंरचना विकास के बारे में बताया और कहा कि अवसंरचना विकास की ²ष्टि से जेंगहाउ एक विश्वस्तरीय शहर बन गया है।
dharmpath.com dharmpath