रणवीर सिंह ‘वीवो’ के ब्रांड एम्बेसेडर

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘वीवो मोबाइल इंडिया’ ने अभिनेता रणवीर सिंह को अपना ब्रांड एम्बेसेडर बनाया है। वीवो ने हाल ही में अपने स्मार्टफोन्स की नई ‘वी’ श्रृंखला पेश की है।

रणवीर सिंह अप्रैल की शुरुआत में वीवो के नए टेलीविजन विज्ञापन में नजर आएंगे।

वीवो इंडिया के सीईओ एलेक्स फेंग ने एक बयान में कहा, “हम भारत में वीवो के चेहरे के तौर पर रणवीर सिंह को लेकर बेहद खुश हैं। युवा भारतीय दर्शकों में रणवीर के काफी प्रशंसक हैं और वीवो युवाओं का ब्रांड है। यह मेल भारतीय बाजार में जादू करने के लिए तैयार है।”

फेंग ने कहा, “रचनात्मकता से डिजाइन की गई और उत्कृष्ट प्रौद्योगिकी से लैस ‘वी’ श्रृंखला वीवो इंडिया के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।”

वीवो वी3 और वी4 मैक्स क्रमश: 17,980 रुपये और 23,980 रुपये में उपलब्ध होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493