तापसी पन्नू ने मुंबई में घर खरीदा

मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘बेबी’, ‘चश्मे बद्दूर’ जैसी हिंदी फिल्मों और ‘आदुकलम’ और ‘वस्तदु ना राजू’ जैसी तेलुगू फिल्मों की अभिनेत्री तापसी पन्नू ने बॉलीवुड में तीन साल काम करने के बाद यहां चार बेडरूम का एक फ्लैट खरीदा है।

तापसी ने एक बयान में कहा, “मैंने हमेशा से सोचा था कि मैं मुंबई में तभी घर खरीदूंगी, जब मुझे हिंदी फिल्म उद्योग में सफलता मिलेगी। यह एक बड़ा निवेश है, इसलिए अगर यहां मेरे लिए चीजें सही नहीं होतीं, तो मैं कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।”

तापसी ने कहा, “सौभाग्य से सभी कुछ उम्मीद से बढ़कर हुआ। मैं प्रतिक्रिया से और खासतौर पर यहां मुझे जैसी फिल्में मिल रही हैं, उनसे खुश हूं। इसलिए इस महंगे शहर में अपना घर खरीदना मेरे लिए सही है। मुझे उम्मीद है कि मेरा नया घर मेरे लिए सौभाग्यशाली होगा।”

तापसी इन दिनों अनिरुद्ध राय चौधरी निर्देशित ‘पिंक’ आर फिल्म ‘गाजी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493