भोपाल, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार को तापमान में गिरावट के साथ धूप की चुभन कम है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।
राज्य में मौसम के बदले मिजाज के चलते तापमान में गिरावट का दौर जारी है। मौसम में आए बदलाव की वजह अरब सागर की ओर से आ रही नमी को माना जा रहा है।
राजधानी भोपाल का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री, इंदौर का 20.1 डिग्री, ग्वालियर का 21 डिग्री और जबलपुर का 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, इंदौर का 35 डिग्री, ग्वालियर का 38.3 डिग्री और जबलपुर का 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath