ब्रैड पिट का डीएनए परीक्षण चाहती हैं एंजेलिना?

लॉस एंजेलिस, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट के बीच का तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बताया जाता है कि एंजेलिना ने यह पता लगाने के लिए अब अपने पति पिट से डीएनए परीक्षण कराने को कहा है कि वह अभिनेत्री मेलिसा एदरीज के बच्चों के पिता नहीं हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मेलिसा ने हाल ही में एक ऑस्ट्रेलियाई टॉक शो में कहा था कि उन्होंने संतान प्राप्ति के लिए पिट से शुक्राणु मांगने के बारे में सोचा था।

मेलिसा ने हालांकि स्पष्ट किया कि उन्होंने अपने बच्चों बेली और बेकेट को जन्म देने के लिए गायक डेविड क्रॉसबी के शुक्राणुओं का इस्तेमाल किया था। लेकिन एंजेलिना को अब भी संदेह है कि उनके पति पिट मेलिसा के बच्चों के असली पिता हो सकते हैं।

एक सूत्र ने बताया, “एंजेलिना इस बात को खत्म करना चाहती हैं, इसलिए वह पिट से डीएनए परीक्षण कराने को कह रही हैं। लेकिन पिट इसे उनका मानसिक विकार बता रहे हैं।”

सूत्र के अनुसार, एंजेलिना ने पिट से यह भी कहा है कि यदि उन्होंने डीएनए परीक्षण नहीं करवाया, तो वह सीधे मेलिसा के पास जाकर जवाब मांगेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493