मेक्सिको में मोटापे से निजात के लिए अभियान

मेक्सिको की समाचार एजेंसी नोटीमेक्स की रिपोर्ट के अनुसार, यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को इस अभियान की शुरुआत की। इसका उद्देश्य लोगों को वजन घटाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे इससे होने वाली बीमारियों से दूर रह सकें।

स्वास्थ्य मंत्रालय से संबद्ध एर्नेस्टो मोनरॉय ने संवाददाताओं से कहा, “इस राष्ट्रव्यापी अभियान का लक्ष्य राज्य और संघ स्तर पर 40-50 हजार कर्मचारियों का अतिरिक्त वजन घटाना है। यदि यह अभियान सफल होता है तो मेक्सिको को गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में जगह मिल सकती है।”

इस अभियान का उद्देश्य 25 किग्रा/एम2 से अधिक बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) वाले मोटापे से ग्रस्त कर्मचारियों को वजन घटाने की चुनौती के लिए तैयार करना है, ताकि वे खानपान और शारीरिक गतिविधियों के जरिये स्वास्थ्य की दृष्टि से अनुकूल वजन हासिल कर सकें।

मोनरॉय ने कहा कि जीवनशैली में बदलाव और लोगों द्वारा उच्च कैलोरी युक्त खाद्य पदार्थो के सेवन के कारण मोटापे की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा, “पांच साल तक के 9.7 प्रतिशत बच्चे अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त हैं, जबकि पांच साल से 11 साल तक के 34.4 प्रतिशत बच्चे मोटापे के शिकार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493