हमारे पास मलिंगा का विकल्प मौजूद : बॉन्ड

मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंग के इंडियन प्रीमियर लीग के नौवें संस्करण के शुरुआती दौर में बाहर हो जाने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने कहा है कि उनकी टीम की गेंदबाजी में गहराई है और उनके पास मलिंगा का विकल्प मौजूद है।

मौजूदा चैम्पियन मुंबई को अपना पहला मैच नई फ्रेंचाइजी टीम-पुणे सुपर जाएंट्स के खिलाफ शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है।

बॉन्ड ने कहा, “चोट के बाद भी कुछ नहीं बदला, यह टीम की गहराई को दर्शाता है। जब आईपीएल की बात आती है तो आपके पास 16 खिलाड़ी होते हैं, इसलिए आप किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रह सकते।”

उन्होंने कहा, “टीम के मालिक और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने टीम में नए तेज गेंदबाजों को शामिल कर अच्छा काम किया है। इसलिए हमारे पास उनका विकल्प मौजूद है। अगर वह फिट होते हैं तो टीम में खेलेंगे अगर नहीं तो हमारे पास उनका विकल्प मौजूद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493