देश में ग्रीन हाईवे बनेंगे : गडकरी

इंदौर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय भूतल परिवहन तथा राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी ने यहां शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार ने अब ग्रीन हाईवे बनाया जाना तय किया है।

इंदौर में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बांस समिट के शुभारंभ समारोह में शुक्रवार को गडकरी ने कहा कि ग्रीन हाईवे बनाने के लिए कुल परियोजना लागत की एक प्रतिशत राशि पौधरोपण और सौंदर्यीकरण के लिए आरक्षित की जाएगी।

इसके अलावा नेशनल हाईवे पर पौधरोपण के लिए 10 लाख रुपये प्रति एकड़ खर्च किए जाएंगे। हाईवे पर बांस के पौधे प्रमुखता से लगाए जाएंगे। इससे हरियाली के साथ लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

गडकरी ने आगे कहा कि देश में बारह सौ से अधिक हाईटेक हाईवे विलेज बनाए जा रहे हैं, जिन में से प्रत्येक विलेज में 10 हजार वर्गफुट क्षेत्र में बांस उत्पाद विक्रय के लिए पवेलियन भी बनाए जाएंगे। इन पवेलियनों के माध्यम से बांस के उत्पादों का विक्रय होगा। इसी तरह का पवेलियन फल एवं सब्जी के लिए भी बनाया जाएगा।

उन्होंने बांस का उपयोग बायोफ्यूल के रूप में करने की जरूरत भी बताई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493