मिलान, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली की कंपनी फिनमेकेनिका के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्यूसेप ओरसी और अगस्तावेस्टलैंड के पूर्व प्रमुख ब्रुनो पगनोलिनी को सौदों में गलत हिसाब-किताब और भ्रष्टाचार के लिए जेल की सजा सुनाई गई है।

इटली से प्राप्त रपटों के अनुसार, मिलान की एक अदालत ने ओरसी को गुरुवार को 4.5 वर्ष कारावास, जबकि पगनोलिनी को चार वर्ष कारावास की सजा सुनाई है।
मामले की जांच कर रही इटली की अदालत ने 2014 में भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख एस.पी. त्यागी को भ्रष्टाचार के सभी आरोपों से बरी कर दिया था।
अदालत ने फिनमेकेनिका के पूर्व सीईओ ग्यूसेप ओरसी और अगस्तावेस्टलैंड के पूर्व प्रमुख ब्रुनो पगनोलिनी को भी बरी कर दिया था।
dharmpath.com dharmpath