योजना के बिना हॉरर फिल्में कीं : बिपाशा

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘क्वीन ऑफ हॉरर’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री बिपाशा ने कहा कि उन्होंने हॉरर फिल्मों के लिए कोई योजना नहीं बनाई थी।

उन्होंने कहा कि अगर उनका यह काम विश्वसनीय रहा तो उन्हें खुशी होगी।

बिपाशा ने कहा, “सिनेमा में हॉरर एक अत्यधिक मान्यता प्राप्त शैली है और अगर मैं भारत में इस शैली की विश्वसनीयता ला सकूं तो यह किसी सम्मान से अधिक होगा।”

अभिनेत्री जल्द को ‘अलोन’ के सह-कलाकार करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी करने जा रही हैं।

वहीं हॉरर फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, “इसकी कोई योजना नहीं थी, ये तो बस ऐसे ही की। लेकिन मुझे इसे करने में मजा आ रहा है। मुझे लगता है कि कहानी कहने का तरीका हॉरर फिल्म में काफी अलग है।”

उन्होंने ‘राज’, ‘डरना जरूरी है’, ‘राज 3 : द थर्ड डायमेंशन’, ‘आत्मा’ और ‘अलोन’ जैसी हॉरर फिल्मों में काम किया है, इसके अलावा, उन्होंने ‘जिस्म’, ‘बचना ऐ हसीनों’ और ‘धूम 2’ जैसी अलग तरह की फिल्मों में अभिनय किया।

बिपाश की करण से मुलाकात ‘अलोन’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस बारे में उन्होंने कहा, “यह खूबसूरत अनुभव है और करण के साथ काम करने में खुशी मिली।”

करण-बिपाशा 30 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493