नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को धूप रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “शनिवार को आंशिक बदली छाई रहेगी। रविवार सुबह धुंध हो सकती है।”
आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 48 प्रतिशत दर्ज की गई। इस दौरान दृश्यता 2,500 मीटर दर्ज की गई।
दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath