बिहार में 31 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

पटना, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार सरकार ने शुक्रवार आधी रात पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 31 अधिकारियों का स्थानातंरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेवारी सौंपी है।

सरकार ने पटना, मुजफ्फपुर, दरभंगा और भागलपुर के क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) समेत आठ जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) व पुलिस अधीक्षक (एसपी) में बदलाव किया है।

नैयर हसनैन खान को पटना का नया पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बनाया गया है जबकि सुशील खोपडे को भागलपुर का आईजी, सुनील कुमार को मुजफ्फपुर का आईजी तथा उमाशंकर सुधांशु को दरभंगा प्रक्षेत्र के आईजी का दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा सुकन पासवान को दरभंगा प्रक्षेत्र का पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) व पारसनाथ को पटना पुलिस मुख्यालय में आईजी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, कुमार राजेश चंद्रा को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) आधुनिकीकरण का दायित्व सौंपा गया है। सुशील खोपडे को भागलपुर का नया आईजी बनाया गया है।

सुनील कुमार को आईजी मुजफ्फरपुर, उमाश्ांकर सुधांशु को आईजी दरभंगा, सुकन पासवान को पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) दरभंगा तथा विनोद कुमार को डीआईजी सुरक्षा विशेष शाखा का दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा सुरेश प्रसाद को पुलिस अधीक्षक पटना (रेल), छत्रनिल सिंह को एसपी भोजपुर, नवल किशोर सिंह को एसपी समस्तीपुर, प्रकाशनाथ मिश्रा को एसपी शिवहर, राजीव रंजन को एसपी बांका, रंजीत कुमार मिश्रा को एसपी बेगूसराय, विवेक कुमार को एसएसपी मुजफ्फरपुर तथा मनोज कुमार को भागलपुर के एसएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं अवकाश कुमार को गया का पुलिस अधीक्षक (नगर) का दायित्व सौंपा गया है जबकि सत्यप्रकाश को पुलिस अधीक्षक (पटना नगर, पश्चिम) तथा राजीव मिश्रा को एसपी किशनगंज का दायित्व दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493