माधुरी नए टीवी शो में ग्लैमरस अवतार में नजर आएंगी

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ‘सो यू थिंक यू कैन डांस ‘अब इंडिया की बारी” शो में निर्णायक के रूप में नजर आएंगी। बताया जाता है कि इस आगामी टीवी डांस रियलिटी टीवी शो में वह ग्लैमरस अवतार में नजर आएंगी।

सूत्र के मुताबिक, माधुरी का लुक बेहद सावधानी से तैयार किया गया है। शो के प्रोमो में वह काफी अलग अंदाज में नजर आनेवाली हैं।

सूत्र ने कहा, “माधुरी का मानना है कि नृत्य सिर्फ एक शौक या जुनून नहीं है, बल्कि यह आत्म-अभिव्यक्ति है।”

अंतर्राष्ट्रीय शो ‘सो यू थिंक यू कैन डांस’ के भारतीय संस्करण का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होगा। इसमें अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस और बॉस्को मार्टिस निर्णायक मंडल के सदस्य होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493