संदीप सोपारकर, जेसी रंधावा अस्थायी तौर पर एक-दूसरे से अलग

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। पिछले छह साल से विवाह बंधन में बंधे नृत्य निर्देशक संदीप सोपारकर और मॉडल जेसी रंधावा ने अस्थायी तौर पर अलग रहने का फैसला किया है।

दम्पति ने शनिवार को एक संयुक्त बयान जारी किया, जिसके मुताबिक, “हम दोनों, संदीप सोपारकर और जेसी रंधावा ने कुछ समय के लिए अलग रहने का फैसला किया है। हमारे बीच के मसलों के बारे में सोचने के लिए और यह जानने के लिए कि हम जिंदगी में कौन सा रास्ता चुनना चाहते हैं, हम कुछ समय एक-दूसरे से दूर रहेंगे।”

बयान के मुताबिक, “पिछले 11 वर्षो से हमारा एक अच्छा, यादगार और खूबसूरत रिश्ता रहा है। इनमें से पांच साल हमने डेटिंग की और शेष समय विवाहित जोड़े के रूप में बिताया है।”

हालांकि दोनों ने एक साथ नृत्य करने रहने और प्रस्तुतियां देते रहने का फैसला किया है।

बयान के मुताबिक, “हमने फैसला किया है कि हम एक साथ नृत्य करते रहेंगे, क्योंकि इस कला के प्रति हम दोनों का एक समान लगाव है। फिलहाल अपने रास्ते और जिंदगी के लक्ष्यों को ढूंढने के लिए हम अलग रह रहे हैं।”

दोनों ने मीडिया से इस बारे में उनकी निजता का सम्मान करने और अलग होने के कारणों को लेकर अटकलें न लगाने का आग्रह किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493