मनीला, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली के पूर्व पादरी और व्यवसायी फिलीपींस में आतंकवादियों के चंगुल से आजाद हो गए है। अबू सय्याफ आतंकवादी गिरोह ने उन्हें बंधक बना रखा था और छह माह तक दक्षिणी फिलीपींस के सुलु द्वीप पर रखा था।
पुलिस के अनुसार, रोनाल्डो डेल तोर्चियो (53) को सात अक्टूबर, 2015 को डिपोलोग शहर में स्थित उनके पिज्जा पार्लर ‘योर च्वाइस पिज्जा हाउस’ से करीब 10 हथियारबंद लोगों ने अगवा कर लिया था।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, खुफिया सूत्रों ने बताया कि सुलु पुलिस प्रमुख विलफ्रेडो कयात के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार शाम रोनाल्डो को जोलो पोर्ट में पाया।
फिलीपींस के सशस्त्र बल ‘वेस्टर्न मिदनाओ कमांन’ की ओर से शनिवार को जारी फोटो में रोनाल्डो को जाम्बोआंगा शहर के सैन्य अस्पताल में भर्ती दिखाया गया है।
dharmpath.com dharmpath