संवाददाता सम्मेलन के दौरान केजरीवाल पर जूता फेंका गया

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। एक व्यक्ति ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उस समय जूता फेंक दिया, जब वह यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

व्यक्ति ने आरोप लगाया कि दिल्ली में दूसरी बार लागू होने जा रही यातायात सम्बंधी-सम-विषम योजना से पहले सीएनजी के नकली स्टिकर्स बांटे जा रहे हैं।

व्यक्ति की पहचान आम आदमी सेना के वेद प्रकाश के रूप में की गई है।

उसने दावा किया कि उसने एक स्टिंग ऑपरेशन किया है और उसके पास उसकी सीडी हैं।

जूता हालांकि केजरीवाल को नहीं लगा। इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के स्वयंसेवकों ने वेद प्रकाश को पकड़ लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493