एनआईटी छात्रों के समर्थन के लिए 150 युवक श्रीनगर रवाना

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के विभिन्न हिस्सों के लगभग 150 युवकों ने कश्मीर घाटी में गैर-कश्मीरी छात्रों का समर्थन करने के लिए शनिवार को ‘चलो एनआईटी’ प्रदर्शन मार्च की शुरुआत की।

भगत सिंह क्रांति सेना के अध्यक्ष तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के नेतृत्व में युवकों ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) श्रीनगर पहुंचने के लिए शनिवार सुबह प्रदर्शन मार्च की शुरुआत रकाबगंज गुरुद्वारा से की।

बग्गा ने एक बयान में कहा कि चलो एनआईटी रैली में युवाओं की भागीदारी के लिए दो बसों व सात कारों की व्यवस्था की गई है। वे रविवार को श्रीनगर पहुंचेंगे।

बग्गा ने कहा, “जम्मू एवं कश्मीर में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए, हम उन्हें (गैर-स्थानीय छात्रों को) तिरंगा झंडा प्रदान करेंगे और बताएंगे कि राज्य में तिरंगा झंडा फहराना कोई अपराध नहीं है। हम एनआटी के उन गैर स्थानीय छात्रों के प्रति समर्थन जताना चाहते हैं, जो देश के लिए खड़े हुए और स्थानीय लोगों तथा पुलिस द्वारा बुरी तरह पीटे गए।”

एनआईटी परिसर में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे गैर कश्मीरी छात्रों के समर्थन के लिए सूचना-प्रौद्योगिकी, वास्तुकला जैसे विभिन्न पेशों से संबद्ध युवा आंदोलन में शामिल हुए हैं।

रास्ते में कई लोग सोनीपत, हरियाणा, पानीपत व अन्य जगहों से रैली में शामिल होंगे।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष मंजीत सिंह जीके ने कहा, “देश को एकजुट होना चाहिए और गैर राष्ट्रवादी ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए। राष्ट्रवाद का अर्थ धीरे-धीरे लुप्त हो रहा है। हम युवाओं को उनके प्रयास में सहायता कर रहे हैं।”

गुरुद्वारा प्रबंधन मार्च में शामिल होने वाले युवाओं के भोजन प्रबंध कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493