आईएसएस के लिए इनफ्लेटेबल स्पेस हैबिटेट रवाना

एक्सपेरिमेंटल इनफ्लेटेबल स्पेस हैबिटेट एक विशेष उपकरण है, जिसे वैज्ञानिकों के लिए अंतरिक्ष के वातावरण में रहने के उद्देश्य से बनाया गया है।

कैलिफोर्निया स्थित कंपनी ने अटलांटिक महासागर में एक ड्रोन जहाज पर अपने फाल्कन 9 रॉकेट के पहले चरण की लैंडिंग का सफल इतिहास बनाया है। इसके बाद में इसने फ्लोरिडा के केप केनवरल एयरफोर्स स्टेशन से चार बजकर 43 मिनट पर ड्रैगन अंतरिक्ष यान का भी प्रक्षेपण किया।

यह आईएसएस के लिए स्पेसएक्स का आठवां माल आपूर्ति मिशन था। यह जून के बाद से आईएसएस के लिए ड्रैगन की पहली उड़ान के रूप में चिह्न्ति है।

इस प्रक्षेपणों के कुछ समय बाद कंपनी की ओर से माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक फोटो साझा की गई, जिसमें मिशन के पहले चरण की तस्वीर स्पष्ट रूप से दिखाई गई थी।

नासा ने इस सफल लैंडिंग और मानवरहित ड्रैगन यान को प्रयोगशाला में भेजने के लिए ट्विटर के माध्यम से स्पेसएक्स को एक बधाई संदेश भेजा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493