एनआईटी विवाद को लेकर जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग जाम

जम्मू, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के उधमपुर जिले में शनिवार को चार स्थानीय कॉलेजों के छात्रों ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को जाम कर दिया।

पुलिस और प्रशासन ने चारों कॉलेजों के प्राचार्यो को बुलाया, और प्राचार्यो ने आंदोलनरत छात्रों से बातचीत की, जिसके बाद छात्रों ने जाम खोल दिया।

राजमार्ग डेढ़ घंटे तक जाम रहा।

आंदोलनरत छात्रों ने कहा कि श्रीनगर के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए उन्होंने राजमार्ग जाम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493