एक स्थानीय सैन्य अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर कहा, “अलकायदा के नकाबपोश आतंकवादियों ने दक्षिणी अबयान प्रांत के कबायली अहवार इलाके में तीन ट्रकों पर हमला किया, जिनमें अधिकांश सैनिक सवार थे। हमले में लगभग 16 सैनिकों की मौत हो गई।”
सेना के सूत्र ने कहा, “ये सैनिक अपना वेतन लेने दूसरे प्रांत जा रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश अपने गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही मारे गए।”
कबायली प्रमुख ने हालांकि कहा कि अलकायदा के आतंकवादियों ने तीनों ट्रकों को एक बीहड़ क्षेत्र में जाने को मजबूर कर दिया, जहां उन्होंने चाकू घोंप कर कुछ सैनिकों की हत्या कर दी।
सूत्र ने टेलीफोन पर कहा, “कई सैनिकों के सिर और धड़ अलग-अलग पड़े थे, जबकि कुछ की गोली मारकर हत्या की गई थी।”
dharmpath.com dharmpath