नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रख्यात डिजाइनर रितू कुमार, जिन्होंने 1997 में पिं्रसेस डायना की पाकिस्तान यात्रा के लिए एक भारतीय सूट डिजाइन की थी, का कहना है कि दिवंगत पिं्रसेस ऑफ वेल्स की बहू केट मिडलटन की पहली भारत यात्रा के दौरान उन पर भी वैसा ही परिधान बखूबी फबेगा।

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट रविवार को भारत की अपनी पहली यात्रा पर आ रहे हैं।
दिग्गज फैशन डिजाइनर ने कहा, “डचेस ऑफ कैंब्रिज एक खूबसूरत महिला हैं। मुझे इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं है कि अपनी भारत यात्रा के दौरान वह खूबसूरत दिखेंगी, लेकिन उन्हें वैसे ही नीले परिधान मे देखना बेहद अच्छा लगेगा जैसा उनकी दिवंगत सास ने पहना था।”
ऑनलाइन मौजूद तस्वीरों में पिं्रसेस डायना रितू कुमार द्वारा डिजाइन नीले सूट-दुपट्टे में बेहद आकर्षक और सादगीपूर्ण दिखाई दे रही हैं।
शाही दम्पति 14 अप्रैल को पड़ोसी देश भूटान जाएंगे और 16 अप्रैल को वे ताज महल जाने के लिए आगरा लौटेंगे।
प्रख्यात डिजाइनर ने कहा, “ताज घूमने के दौरान नीले कुर्ते के साथ चूड़ीदार और लंबा दुपट्टा आधुनिक होने के साथ ही डचेस पर बेहद फबेगा।”
dharmpath.com dharmpath