बिल्थरारोड रामलीला मैदान में बसपा द्वारा आयोजित ‘भाईचारा बनाओ’ कार्यकर्ता सम्मेलन में राजभर ने कहा कि राजभर सहित 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने को लेकर राज्य सरकार ने अपनी संस्तुति केंद्र सरकार को भेज दी है। यदि केंद्र सरकार प्रस्ताव पर कार्यवाही नहीं करती है तो इसमें बसपा का क्या दोष है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा व सपा के शासन काल में कई दंगे हुए, लेकिन बसपा के शासन में एक भी दंगा नहीं हुआ। वर्ष 2017 में बसपा पूर्ण बहुमत की सरकार अपने दम पर बनाएगी।
dharmpath.com dharmpath