कोलकाता, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान गौतम गंभीर ने शनिवार को कोलकाता में फ्लाईओवर हादसे से पीड़ित लोगों के साथ सहानुभूति जताई है। उन्होंने कहा है कि वह किसी न किसी तरह उनकी मदद में सहायता करना चाहेंगे।
पोस्ता से समीप विवेकानंद मार्ग पर 31 मार्च को एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर के गिर जाने से 26 लोगों की मौत हो गई थी।
गंभीर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है, ऐसा नहीं होना चाहिए था। हम कुछ ना कुछ जरूर करना चाहेंगे, लेकिन जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई नहीं की जा सकती। हमारे बस में जो होगा हम वह करेंगे। आज के दौर में फ्लाईओवर का गिर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। पीड़ित लोगों की मदद करना हमारा नैतिक कर्तव्य है।”
dharmpath.com dharmpath