बिहार में 10 आईएएस अधिकारियों का तबादला

पटना, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार सरकार ने शनिवार को 10 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का स्थानांतरण किया। इनमें पांच जिलाधिकारी भी शामिल हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, बिहार राज्य जल पर्षद पटना के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक अगले आदेश तक पटना नगर निगम के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी और आयुक्त बनाया गया है।

वहीं, दरभंगा के जिलाधिकारी बालामुरुगन को अगले आदेश तक ‘जीविका’ के कार्यपालक पदाधिकारी तथा ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव का दायित्व सौंपा गया है।

मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव सुनील कुमार को लखीसराय का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि पटना नगर निगम के मुख्य कार्यपालन पदाधिकारी जय सिंह को खगड़िया का जिलाधिकारी बनाया गया है।

हस्तकरघा एवं रेशम निदेशालय के निदेशक दिनेश कुमार को शेखपुरा का जिलाधिकारी, जबकि लखीसराय के जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह को बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड, पटना का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। उनके जिम्मे बिहार राज्य आवास बोर्ड पटना के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

लखीसराय के जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह को मुंगेर का जिलाधिकारी बनाया गया है। खगड़िया के जिलाधिकारी साकेत कुमार को हस्तकरघा व रेशम निदेशालय के निदेशक पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

इसी तरह शेखपुरा के जिलाधिकारी रहे चंद्रशेखर सिंह को दरभंगा का जिलाधिकारी और हिमांशु कुमार को राज्य स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493