केरल मंदिर में आग लगने की घटना दुखद : मोदी

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केरल मंदिर में लगी आग की घटना को दुख पहुंचाने वाली और हैरान करने वाली बताया।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “कोल्लम के मंदिर में लगी आग मर्मभेदी और हैरान करने वाली है। इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मैं मृतकों के परिवार वालों को लेकर चिंतित हूं और घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं।”

गौरतलब है कि रविवार तड़के हुई इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 86 हो गई है। तिरुवनंतपुरम से लगभग 60 किलोमीटर दूर पारावुर के पुत्तिंगल मंदिर में यह भीषण आग आतिशबाजी की वजह से लगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493