नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह गर्म रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आज दिनभर आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। सोमवार सुबह धुंध भी रह सकती है।”
आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
दिल्ली में सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 37 प्रतिशत दर्ज की गई। इस दौरान दृश्यता 3,000 मीटर रही।
राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath